सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Deepak Tijori ने लगाया प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराया केस

2 मिनट पढ़ें
Deepak Tijori

Deepak Tijori ने लगाया प्रोड्यूसर विक्रम खाखर पर धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराया केस

Deepak Tijori Files Case Against Producer: अभिनेता दीपक तिजोरी ने फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम खाखर के खिलाफ ठगी का मामला अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है. पुलिस धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. अभिनेता को इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है.

एक करोड़ 74 लाख की धोखाधड़ी का मामला

अभिनेता ने बताया कि उनकी 2019 में विक्रम खाखर से मुलाकात हुई थी. उन्होंने खाखर के सामने फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी. इस पर खाखर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया था. अभिनेता ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं, बल्कि लंदन में करना चाहते हैं. खाखर ने कहा कि वो इसमें उनकी मदद कर सकते हैं. अभिनेता ने खाखर को 3 मार्च 2020 को फिल्म की शूटिंग में आने वाले खर्च के लिए 1 करोड़ 74 लाख रुपए भी दे दिए.

इसी बीच, कोरोना ने दस्तक दे दी, तो खाखर ने अभिनेता से कहा कि कोरोना की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है. इस वजह से अभी फिल्म की शूंटिग मुमकिन नहीं है. अभिनेता ने भी उनकी बात मान ली, लेकिन जब कोरोना का कहर थमा, तब भी खाखर ने अभिनेता को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

वह फिल्म की शूटिंग को लेकर लगातार टालमटोल करते रहे. अभिनेता ने कई बार खाखर को इस संबंध में कभी फोन तो कभी मैसेज किए, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया.

 

दीपक तिजोरी को कब हुआ धोखाधड़ी का एहसास?

इसके बाद अभिनेता का शक खाखर पर गहराया. अभिनेता ने आखिरी बार 14 मार्च 2024 को मैसेज कर अपने पैसे मांगे थे, तब भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इस बीच, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने पुलिस का रुख कर खाखर के खिलाफ केस दर्ज कराया.

अभिनेता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह मार्च 2020 से लेकर 2024 तक खाखर से फिल्म की शूटिंग को लेकर सवाल करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया. इसके बाद अब जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराने का फैसला किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *