सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जम्मू के सिधरा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सिधरा का है। यहां एक ही घर से 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इसमें 2 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। इनकी मौत किन कारणों से हुई है इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मरने वालों में 4 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी लोगों ने जहर खाया है। गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। सभी शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। मरने वालों में पांच मरमत डोडा और एक श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके का रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है। लाशें दो घरों से बरामद हुई हैं। मामले की जांच के लिए संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर विश्व प्रताप और SI माजिद हुसैन के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। आपको बता दें इससे पहले बीते दिन ही आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीपोरा इलाके के सेब के बाग में दो कश्मीरी पंडितों को गोली मार दी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *