सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, DC vs RR: हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनों से हराया, विवाद के साथ खत्म हुआ मैच

2 मिनट पढ़ें

आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हाराते देते हुए प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। राजस्थान की जीत के हीरो जोस बटलर रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 207 ही रन बना सकी। आखिरी ओवर में दिल्ली को 36 रनों की दरकार थी। पॉवेल ने तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर उम्मीद जरूर जगाई थी, मगर विवादित नो बॉल के चलते उनका रिधम टूटा और वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

विवादित नो बॉल

No-Ball Controversy: ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को बाहर आने को कहा, कोच प्रवीण आमरे मैदान में घुसे, देखिए अंतिम ओवर का हाईवोल्टेज ड्रामा

दिल्ली लगातार नो बॉल की डिमांड कर रही थी, मगर अंपायर ने नो बॉल नहीं दी। पॉवेल ने अंत में 36 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए बटलर ने 65 गेंदों पर 9 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 116 रन की धमाकेदार पारी खेली। यह इस सीजन में उनका तीसरा शतक है। बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। बटलर और पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की बड़ी साझेदारी हुई। वहीं अंत में कप्तान संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद पारी खेल टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए खलील अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान के रूप में एक-एक विकेट मिला।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *