सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022 Qualifier 1: मिलर के तूफ़ान से राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का पहला क्वालीफायर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। गुजरात ने इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच को हारने के बाद राजस्थान के पास अभी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। राजस्थान को अब फाइनल में पहुंचने के लिए आज लखनऊ सुपर जायंटस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से क्वालीफायर 2 में भिड़ना होगा। इसका मतलब आज लखनऊ सुपर जायंटस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। क्वालीफायर 2 अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 27 मई को खेला जाएगा और इस मुकाबले के विजेता का सामना 29 मई को फाइनल में गुजरात टाइटंस से होगा।

बटलर ने खेली 89 रनों की पारी Three memorable Jos Buttler batting performances in the Indian T20 League

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही यश दयाल ने यशस्वी जायसवाल (03) को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट करा दिया। जोस बटलर का बल्ला कई मैचों से खामोश था लेकिन इस बड़े मैच में उन्होंने पहले आराम से खेला और आक्रामक रवैया लेकर मैदान पर उतरे कप्तान संजू सैमसन (26 गेंदें 47 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। लेकिन आखिरी में उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बटलर ने 56 गेंद में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। बटलर और सैमसन के अलावा देवदत्त पडिक्कल (28) ने भी उपयोगी पारी खेली। बटलर की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 61 रन जोड़ने में सफल रही। टाइटंस की ओर से स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। मोहम्मद शमी, यश दयाल और आर साई किशोर काफी महंगे साबित हुए। इन तीनों ने क्रमश: 43, 46 और 43 रन लुटाए और तीनों को एक-एक सफलता भी मिली।

डेविड मिलर का तूफानी अंदाज़, तीन बॉल में लगातार तीन सिक्स और मैच किया फिनिश

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को पहला झटका दूसरी पारी के पहले ही ओवर में लग गया जब ट्रेंट बोल्ट ने साहा को सिल्वर डक पर आउट कर दिया। शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। मैथ्यू वेड ने 35 रन की पारी खेली और मैककाय की गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में गुजरात टाइटन्स को 16 रनों की जरूरत थी, स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे. राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बॉलिंग का जिम्मा संभाला. यहां डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज़ दिखाया और आखिरी ओवर की शुरुआती तीन बॉल में ही लगातार सिक्स उड़ाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *