सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Bihar Crime News: दरभंगा में सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, चार हत्याओं से इलाके में सनसनी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bihar Crime News: दरभंगा में सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, चार हत्याओं से इलाके में सनसनी

बिहार के Darbhanga जिले से दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास (30), उनके बेटे ह्रदय दास (7), बेटी संध्या दास (6) और पांच वर्षीय सोन दास के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दालकोला इलाके का बताया जा रहा है और दरभंगा में किराये के मकान में रहकर मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति संदीप दास उर्फ बिल्टू दास ने कथित तौर पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि सुबह-सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने गुस्से में आकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पत्नी और बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला।

Advertisement

घटना के समय मुर्गी फार्म में काम कर रही मजदूर सुनीता दास ने बताया कि सुबह अन्य मजदूर मुर्गियों को चारा और पानी देने में लगे थे। तभी कमरे से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। एक बच्चे ने शोर सुनकर मजदूरों को बुलाया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो चारों गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े थे, जबकि आरोपी के सिर पर भी चोट लगी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पतौर और एपीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी और तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। सिटी एसपी और सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके में इस सामूहिक हत्याकांड को लेकर भारी सदमा और भय का माहौल है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *