सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, MI vs GT: आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने दिलाई मुंबई इंडियंस को रोमांचक जीत, 5 रन से गुजरात टाइटंस को हराया

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 के 52वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में लाजवाब प्रदर्शन किया. गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी लेकिन डेनियल सैम्स ने सिर्फ 3 रन दिए और गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. उनकी वाइड आउटसाइड ऑफ और स्लोअर गेंदों पर गुजरात के बल्लेबाज रन नहीं जुटा सके. मैच के बाद सैम्स ने कहा कि उनकी स्लोअर गेंदें कारगर साबित हुईं. मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है, वहीं गुजरात लगातार दूसरा मैच हारी है।

ईशान किशन और रोहित शर्मा दी मजबूत शुरआत  https://gumlet.assettype.com/Prabhatkhabar%2F2022-02%2Fd9416eb2-7701-4d81-8168-a14c0b4de3b1%2FIshan_Kishan.jpg?format=webp&w=400&dpr=2.6

गुजरात टाइटंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मुंबई इंडियंस को ईशान किशन (45) और रोहित शर्मा ने तेज तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े थे। रोहित के आउट होते ही मुंबई की रन गति पर विराम लगा और टीम ने विकेट भी खोए। 119 रन पर टीम चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टिम डेविड ने छोटी मगर तूफानी पारी खेल टीम को 177 के स्कोर तक पहुंचाया। राशिद खान ने गुजरात के लिए सबसे अधिक दो विकेट लिए।

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के अर्द्धशतक https://hindi.cricketaddictor.com/wp-content/uploads/2022/05/photo_2022-05-06_22-33-48.jpg

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने भी धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। साहा ने 40 गेंद में 55 रन बनाए जबकि गिल ने 36 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और साई सुदर्शन ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा लेकिन सुदर्शन 14 रन के स्कोर हिट विकेट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर रन आउट हुए। यहां से मुंबई के गेंदबाजों को वापसी का मौका मिल गया और इस सीजन में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाजों को खामोश रखा जिसके कारण आखिरी ओवर में नतीजा मुंबई के पक्ष में रहा और गुजरात आखिरी ओवर तक 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *