सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

जयपुर में उधारी के रुपये मांगने पर दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया

2 मिनट पढ़ें

राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, इससे पहले जयपुर में एक दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। दबंगों ने स्कूल जाते समय पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। मृतका शिक्षिका अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। कई दिन से वह आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग रही थी। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी शिक्षिका के साथ मारपीट और अभद्रता कर रहे थे। इसे लेकर अनीता ने 7 मई को रायसर थाने में केस भी दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार बदमाशों ने महिला को जिंदा जला दिया। वही इस मामले पर भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कल रात हनुमानगढ़ में साधु की हत्या कर दी गई, जयपुर में महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। जालोर की घटना या अलवर में मंदिर तोड़ने या सालासर में रामदरबार गिराने की घटना हो, कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में ऐसा माहौल बना दिया है कि हिंदू होना, दलित होना, महिला होना ही पाप हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *