सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुलिस एनकाउंटर में इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर के पैर में लगी गोली, पहुंचा अस्पताल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ग्वालियर-चंबल अंचल के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात ग्वालियर पुलिस ने घाटीगांव के जंगल से उसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। जब पुलिस जंगल में गुड्डा गुर्जर की मौजूदगी का पता चला तो टीम उसे पकड़ने पहुंची। वहां डकैत गुड्डा गुर्जर के गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। इस एनकाउंटर में डकैत गुड्डा गुर्जर के पैर में गोली लगी है। गुड्डा गुर्जर को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसके तीन साथी फरार हो गए हैं। फरार साथियों की तलाश में पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। दरअसल, ग्वालियर चंबल में दहशत का नाम बना गया था डकैत गुड्डा गुर्जर। गुड्डा डकैत कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आया जब उसने मुरैना के चांचुल गांव को खाली करने का फरमान सुनाते हुए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया, यहां तक की वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया। टेरर टैक्स की वसूली करनी शुरू कर दी। पुलिस की नाम में दम कर चुके डकैत गुड्डा गुर्जर की खबर जब सीएम शिवराज सिंह चौहान को लगी जिसके बाद सीएम ने पुलिस को फ्री हैंड देते हुए कहा था कि डकैत गुड्डा गुर्जर की वजह से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। किसी भी सूरत में तुरंत उसका सफाया करो। सीएम शिवराज के आदेश के बाद ग्वालियर-चंबल बेल्ट की पुलिस एक्शन में आ गई। चंबल के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ डकैत गिरोह की घेराबंदी करने में जुट गए थे। पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीमें डकैत गिरोह को पकड़ने के लिए जंगल में उतारी गई थी। बीते रविवार रात को नूराबाद पुलिस ने लोहगढ़ के जंगल में घेराबंदी कर 10-10 हजार के दो इनामी डकैतों को गिरफ्तार किया था। वहीं, बानमोर पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर को कारतूस और राशन पानी उपलब्ध करवाने वाली उसकी भतीजी को पकड़ा था। नूराबाद थाना प्रभारी विनय यादव के अनुसार पकड़े गए डकैतों के नाम रामनिवास उर्फ खलीफा गुर्जर निवासी दोरावली और हरी सिंह उर्फ हरिया गुर्जर निवासी बरवासिन थे। दोनों डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य थे। उन पर मुरैना पुलिस की ओर से 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *