सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CWG 2022, Day 3 Results: जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने जीते गोल्ड, भारत छठे पायदान पर पंहुचा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का तीसरा दिन भी भारत के लिए गोल्डन दिन साबित हुआ। तीसरे दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते। इसी के साथ भारत मेडल टैली में अब छठे पायदान पर पहुंच चुका है। भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 6 मेडल जीते हैं। खास बात ये है कि अबतक के सभी मेडल भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। वेटलिफ्टिंग के अलावा भारत ने   मुक्केबाजी, बैडमिंटन और क्रिकेट और में भी बेहतरीन खेल दिखाया। तो आइए जानते हैं कैसा रहा तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

सबसे पहले बात करते हैं वेटलिफ्टिंग की जहां पुरुषों के 67 किग्रा की कैटेगरी में जेरेमी लाल रिनुंगा ने भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वही दिन के आखिर में अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किग्रा की कैटेगरी में कुल 313 किलो का वजन उठाकर भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। जबकि महिलाओं के 59 किग्रा की कैटेगरी में पोपी हजारीका सातवें नंबर पायदान पर रही।

अब बात बैडमिंटन की जहां भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। मौजूदा चैंपियन भारत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण अफ्रीका को क्वॉर्टर फाइनल में 3-0 से हराया। अब भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में सिंगापुर से होगा।

टेबल टेनिस में भी भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया। अब भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में नाइजीरया से होगा।

अब बात क्रिकेट की जहा भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने आठ विकेट हाथ में रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। वहीं, पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है।

दूसरी तरफ हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने घाना को पहले मैच में 11-0 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट शानदार आगाज किया।

Advertisement

बात अगर मुक्केबाजी की करे तो तीसरा दिन भारत के लिए उतार चढ़ाव वाला रहा। निकहत जरीन ने अपना पहला मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता और क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। सागर भी अपना मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंचे। लेकिन शिवा थापा और सुमित हारकर टूर्नामेंट से बहार हुए।

तैराकी में श्रीहरि नटराज ने पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लॉन बॉल्स में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारत ने महिलाओं के फोर इवेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

अब बात स्क्वॉश की जगा में भारत की जोशना चिन्नप्पा और सौरव घोषाल ने लगातार दूसरे दिन अपना-अपना मुकाबला जीतकर क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

और आखिर में बात एथलेटिक्स की जहा भारतीय ट्रायथलन मिक्स्ड टीम रिले के फाइनल में दसवें स्थान पर रही ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *