सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

CSK के सामने होगी पंजाब की चुनौती, जानें प्लेइंग XI, वेदर रिपोर्ट और मैच प्रीडिक्शन समेत फुल डिटेल्स

3 मिनट पढ़ें
CSK के सामने होगी पंजाब की चुनौती, जानें प्लेइंग XI, वेदर रिपोर्ट और मैच प्रीडिक्शन समेत फुल डिटेल्स

CSK के सामने होगी पंजाब की चुनौती, जानें प्लेइंग XI, वेदर रिपोर्ट और मैच प्रीडिक्शन समेत फुल डिटेल्स

CSK vs PBKS Playing XI, Weather Report & Match Prediction: रविवार को आईपीएल के 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन मैदान में भिड़ेंगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. इसके बाद शाम 7.30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होगी. कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बहरहाल, हम नजर डालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स मुकाबले पर.

धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

रविवार को धर्मशाला का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के आसपास रहने की उम्मीद है. साथ ही बारिश के आसार 60 फीसदी हैं. हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि महज बूंदाबांदी के आसार हैं, भारी बारिश के आसार नहीं हैं. लिहाजा, इस बात की संभावना बेहद कम है कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स मुकाबले में बारिश विलने बनेगी.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

पंजाब किंग्स के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह हो सकते हैं. इसके अलावा रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा और सैम कर्रन पर बल्लेबाजी का दारोमदार रहेगा. साथ ही गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं. इसके अलावा डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा और एमएस धोनी बतौर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. साथ ही गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, रिचर्ड ग्लीसन और मथीशा पथिराना होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलवेन-

अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, रिचर्ड ग्लीसन और मथीशा पथिराना

किस टीम का पलड़ा है भारी?

अब तक आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना 29 बार हुआ है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 14 मैचों में जीत मिली है. इस तरह आंकड़ें बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा जरूर भारी है, लेकिन दोनों टीमों के बीच फासला बहुत ज्यादा नहीं है. हालांकि, इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लिहाजा, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *