सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

क्रिकेट पहले स्पोर्ट्स था, लेकिन अब… IPL का जिक्र कर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें

क्रिकेट पहले स्पोर्ट्स था, लेकिन अब… IPL का जिक्र कर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने IPL को लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है. उनके अनुसार क्रिकेट अब एक बिजनेस बन चुका है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एम्बेसडर होने के नाते वेस्टइंडीज और यूएसए के मैदानों में दिखाई दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने “180 नॉट आउट” पॉडकास्ट पर सीमित ओवरों के क्रिकेट और विशेष रूप से फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट पर चर्चा की है. उनका मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने दुनिया भर में फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग्स चलाने वाले लोगों की आंखें खोल दी हैं. अफरीदी ने यह भी कहा कि क्रिकेट अब स्पोर्ट्स ना होकर बिजनेस बन चुका है. ये एक ऐसा बयान है, जो शायद कुछ क्रिकेट प्रेमियों को चुभ सकता है.

‘क्रिकेट अब बिजनेस बन चुका है…’

शाहिद अफरीदी ने कहा, “देखिए अब पैसा आ गया है, चीजें बदली हैं. क्रिकेट पहले एक स्पोर्ट था, लेकिन अब एक बिजनेस बन चुका है. कमर्शियल बहुत ज्यादा है, हर जगह दुनिया में लीग्स हो रही हैं. जिस हिसाब से सीमित ओवरों की क्रिकेट में पैसा है, सच कहूं तो IPL ने सारी लीग्स की आंखें खोल दी हैं.”

अफरीदी ने बताया कि पहले काउंटी क्रिकेट में भी पैसा था, लेकिन उसके लिए प्लेयर्स को 6 महीने लंबा सीजन खेलना होता था और रेड बॉल के क्रिकेट को प्रमोट किया जा रहा था. अफरीदी के अनुसार हर लीग के अंदर पैसा है क्योंकि चीजें कमर्शियल लेवल पर बहुत आगे बढ़ चुकी हैं. पैसा है और खिलाड़ी खूब कमाई भी कर रहे हैं. ऐसे में यदि कोई खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम के लिए नहीं खेल पाता, वो दुनिया की अलग-अलग लीग्स में खेलकर पैसा कमा सकता है, जो अफरीदी के अनुसार अच्छी बात है.

देश के लिए खेलना बहुत बड़ी बात

पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बताया कि देश के लिए खेलना बहुत बड़ी उपलब्धि के समान होता है. देश के लिए खेलने का एक अलग आनंद होता है. अफरीदी कहते हैं कि जिन खिलाड़ियों को अपनी नेशनल टीम में मौका नहीं मिल पाता, उन्हें लीग्स में अवसर मिल जाते हैं और उसमें खूब सारा पैसा भी है. सबसे बड़ी बात फैमिली को सपोर्ट करने की होती है.

शाहिद अफरीदी का करियर

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 99 टी20 मैच खेलते हुए 1,416 रन बनाने के अलावा 98 विकेट भी लिए. सीमित ओवरों के क्रिकेट के इतिहास की बात करें तो अफरीदी सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहे. वहीं उन्होंने 398 वनडे मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 8,064 रन और 395 विकेट भी लिए. उन्होंने अपने करियर में केवल 27 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उनके नाम 1,716 रन और 48 विकेट भी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *