2020 के चर्चित बिकरू कांड में कोर्ट का अहम फैसला, 23 आरोपियों 10 साल की सजा

0
34

बिकरू के गैंगस्टर मामले में कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। जिसमें 30 में से 23 आरोपितों को दस-दस वर्ष का कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अतिरिक्त सभी दोषियों पर 50-50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं सात आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने से आरोपमुक्त किए गए हैं। बता दो जुलाई 2020 को आठ पुलिसवालों की हत्या हुई थी।

क्या हुआ था बिकरू कांड में

बता दें उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग और उसके अन्य साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

इस केस के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। जिसें विकास दुबे एसटीएफ के इनकाउंटर में मारा गया था। मामले में पुलिस ने 30 आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here