सर्व ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन एवं स्थापना दिवस का आयोजन, ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सर्व ब्राह्मण महासभा की आम सभा अधिवेशन एवं स्थापना दिवस का आयोजन रविवार को स्वर्णकार धर्मशाला, ईस्ट ज्योति नगर, में विराट एवं भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मंगलाचरण अशोक कुमार अवस्थी ने किया। राजरानी शर्मा (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ), एस. के. जोशी (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष) तथा अशोक कुमार शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष) ने आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बालमुकुंद शर्मा चेयरमैन – अखिल ब्राह्मण महासभा, शालीमार बाग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रविकांत शर्मा (चेयरमैन – विश्व ब्राह्मण संघ) उपस्थित रहे। आचार्य श्री विक्रमादित्य (परमाध्यक्ष – विवेकानंद योगाश्रम, खुरेजी) ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “ब्राह्मण समाज की शक्ति उसके संस्कारों और एकता में निहित है। जब हम संगठित होते हैं तो समाज के उत्थान की दिशा और दशा दोनों बदल जाती है।” रमेश मुदगिल (अध्यक्ष – दिल्ली राज्य ब्राह्मण समाज) ने दिल्ली में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए पूरे समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। राम कुमार शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री) ने महासभा की गतिविधियों का परिचय दिया। वहीं, योगेश कुमार गौतम (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) ने आय-व्यय विवरण रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पं. सुभाष वत्स ने सभी बंधुओं से महासभा से जुड़ने एवं सभी ब्राह्मण संस्थाओं को एकजुट होकर काम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “समाज तभी प्रगति करेगा जब हम अपने मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बंधेंगे। ”पंडित लेखराज शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया। पं. प्रमोद शर्मा ने सभी आगन्तुक जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वाई. के. शर्मा (चेयरमैन, ओम ब्राह्मण महासभा), जय करन शर्मा , महंत मरघट वाले हनुमान जी वरुण शर्मा, बुध प्रकाश शर्मा, प्रताप शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश वशिष्ठ, एडवोकेट महेश चंद शर्मा, ध्रुव शर्मा, निगम पार्षद रीना मुकेश माहेश्वरी, रामनगर वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील वत्स, देवेंद्र शर्मा, पं. प्रदीप त्रिपाठी,जतिन शर्मा ,अलका शर्मा सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। महासभा के अन्य पदाधिकारियों में दिनेश चंद्र शर्मा महावीर शर्मा सुशील कांत शुक्ला , दिनेश शर्मा , निशि शर्मा, रेखा गौतम, पूनम शर्मा (महिला प्रकोष्ठ), रवीन्द्र शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा आदि गणमान्य भी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में राहुल पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन आचार्य पं. राम कुमार शर्मा ने किया। इस भव्य आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि यदि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर आगे बढ़े तो आने वाला समय समाज हित और राष्ट्रहित दोनों में स्वर्णिम होगा।



