सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं-‘जो घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनने की जरुरत

2 मिनट पढ़ें
प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं-'जो घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनने की जरुरत

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं-'जो घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनने की जरुरत

Advertisement

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं-‘जो घरों में सुरक्षित नहीं हैं उन्हें हिजाब पहनने की जरुरत

मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर फिर राजनीति गरमा गई है। हिजाब को लेकर देशभर में चल रही बयानबाजी में भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भी कूद गई है। उन्होंने कहा कि सनानत धर्म में महिलाओं की पूजा होती है। लेकिन, जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है। जिनके घरों में बुआ-मौसी की लड़की, पिता की पहली पत्नी की लड़की… सबसे शादी कर सकते हैं, उन्हें घर में हिजाब पहनना चाहिए।

जहां हिजाब पहनना है, वहां खिजाब लगाकर रखेंगे

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद ने कहा कि बाहर निकलकर तुम सूरत दिखाओ या न दिखाओ। तुम खूबसूरत हो या बदसूरत, हमें क्या लेना-देना? जहां हिजाब पहनना है, वहां खिजाब लगाकर रखेंगे। जहां खिजाब लगाना है, वहां हिजाब पहनेंगे। यदि उल्टा करोगे तो उल्टा ही होगा। आप अपने मदरसों में हिजाब लगाओ, खिजाब लगाओ, हमें कोई मतलब नहीं। लेकिन आप देश के बाकी स्कूल-कॉलेजों का अनुशासन बिगाड़ेंगे तो यह हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं होगा।

हिंदू तो सनातनी परंपरा को मानते हैं

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि हिंदू तो सनातनी परंपरा को मानते हैं. हिंदू धर्म में नारी को देवी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए हिंदू महिलाएं सुरक्षित होती हैं.

Advertisement

 

साध्वी प्रज्ञा ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब विवाद पर बोलते हुए कहा कि हिंदू छात्र भी गुरुकुल में भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म पहनते हैं. मुसलमान भी मदरसे में कुछ पहनें, लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन स्कूल-कॉलेज में हिजाब की कोई जरूरत नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *