Home आमने सामने कृत्रिम तालाब बनने से लोगो को होगी मूर्ति विसर्जन में आसानी :...

कृत्रिम तालाब बनने से लोगो को होगी मूर्ति विसर्जन में आसानी : प्रवेश शर्मा

0
42
प्रवेश शर्मा
कृत्रिम तालाब बनने से लोगो को होगी मूर्ति विसर्जन में आसानी : प्रवेश शर्मा

कृत्रिम तालाब बनने से लोगो को होगी मूर्ति विसर्जन में आसानी : प्रवेश शर्मा

* लगने वाले जाम तथा हादसों में भी आएगी कमी

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार जनहित में लगातार निर्णय ले रही है ,सरकार के इन फैसलों से राजधानी दिल्ली के लाखों लोगो को फायदा मिलता है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा का | प्रवेश शर्मा कहते है मात्र सात माह के शासन में रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली की जनता के हित में दर्जनों निर्णय लिए है | प्रवेश शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार अपने शासन के 11 साल में दिल्ली को तकरीबन 25 साल पीछे करके चली गई लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार नें धीरे-धीरे विकास की रफ्तार को फिर से पटरी पर लाने का काम किया है |

प्रवेश शर्मा कहते हैं यमुना को प्रदूष्ण से मुक्त करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है केंद्र सरकार के सहयोग से कई योजनाओं पर काम चल रहा है उम्मीद है जल्द ही इसके परिणाम जनता के सामने होंगे | प्रवेश शर्मा कहते हैं मूर्ति विसर्जन से हर साल यमुना प्रदूषित होती है और अनेक मूर्तियाँ तो केमिकल की वजह से काफी प्रदूष्ण की वजह बनती है लेकिन अब मूर्ति विसर्जन पर भारी अर्थदंड लगा दिया गया है | इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान गत वर्षों में कई हादसे भी हुए है इस निर्णय से हादसों पर भी लगाम लगेगी इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | प्रवेश शर्मा कहते हैं यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार नें और भी कई कदम उठाये है जैसे गणेश विसर्जन और दुर्गा पूजा के बीच होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर दिल्ली सरकार ने कृत्रित तालाब बनाये हैं |

कृत्रिम तालाब श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही यमुना नदी को प्रदूषण सो बचाने के लिए बनाये गये हैं. इसके लिए दिल्ली राजधानी में 80 से भी ज्यादा कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं. कुछ लगभग फाइनल हो चुके हैं तो वहीं कुछ पर जोर शोर से काम चल रहा है. गणेश विसर्जन हो या फिर दुर्गा मूर्ति विसर्जन श्रद्धालु इन तालाबों में विसर्जन कर सकते हैं | सरकार का श्रद्धालुओं की आस्था के साथ यमुना में रसायन और प्रदूषण से बचाने पर पूर्ण फोकस है |

इसी को देखते दिल्ली में कृत्रिम तालाब बनाये जा रहे हैं वहीं अब तक कई जगहों पर ये तालाब बनकर तैयार हो चुके हैं. 6 सितंबर 2025 को श्रद्धालु गणेश विसर्जन पर पूरी आस्था और विश्वास के साथ कृत्रित तालाबों में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन कर सकेंगे | प्रवेश शर्मा कहते हैं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तालाब बनाए गए हैं, यहां की जनसंख्या और श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए इनकी संख्या तय की जा रही है इनमें पश्चिम दिल्ली में 20, पूर्वी दिल्ली में 16, उत्तर-पश्चिम में 12, दक्षिण-पूर्व में 9, दक्षिण-पश्चिम में 7, शाहदरा, दक्षिण और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 5 मध्य दिल्ली में 4 और उत्तर दिल्ली में एक कृत्रिम तालाब बनाया जा रहा है |

प्रवेश शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार के इस निर्णय से यमुना को तो प्रदूष्ण से मुक्ति मिलेगी ही इस अवसर पर होने वाले हादसों को भी रोका जा सकेगा इसके अलावा सडको पर लगने वाले भारी जाम से भी मुक्ति मिलेगी क्योंकि लोगो को उनके घरों के नजदीक ही मूर्ति विसर्जन की सुविधा जो उपलब्ध होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here