Home दिल्ली-एनसीआर सत्तर विधानसभाओं में मास्क बाटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता आज : देवेन्द्र यादव

सत्तर विधानसभाओं में मास्क बाटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता आज : देवेन्द्र यादव

0
33
देवेन्द्र यादव
सत्तर विधानसभाओं में मास्क बाटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता आज : देवेन्द्र यादव

सत्तर विधानसभाओं में मास्क बाटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता आज : देवेन्द्र यादव

कांग्रेस नें पूछे रेखा गुप्ता सरकार से पूछे 9 सवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में बढ़ते दमघोटू प्रदूष्ण के चलते दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें दिल्ली के सभी सत्तर विधानसभा क्षेत्रों में मास्क बांटने के निर्देश दिए है | कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कल प्रमुख स्तःनों पर मास्क वितरित करेगें | देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने ’संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) में संकल्प लिया था कि अगर भाजपा 27 साल बाद सत्ता में आते ही प्रदूषण के पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर को खत्म कर देगी।

उन्होंने कहा “हम दिल्ली के औसत एक्यूआई को आधा करने और खराब एक्यूआई वाले दिनों की संख्या को कम करने के लिए दिल्ली स्वच्छ वायु मिशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 13 से अधिक जगह जैसे आनंद विहार, वजीरपुर, मंडला आदि में एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुॅच रहा है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हमारा लक्ष्य पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर को कम करना है और इस मिशन के तहत, “हर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सफाई मशीनों और दिल्ली नगर निगम के हर वार्ड में पानी छिड़कने वाली मशीनों को तैनात करेगी“।

“आनंद विहार, मुंडका, आर.के. पुरम“ सहित अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में ऐसी और मशीनों को तैनात करने का भी वादा किया। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अन्य उपायों में प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वायु शोधन उपकरण ‘‘वायु’’ को स्थापित करना शामिल है। यमुना सफाई पर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन हजारों करोड़ बर्बाद करने के बावजूद यमुना सफाई नही हुई। 50 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक या सीएनजी में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना और ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए पौधरोपण करने का वादा किया था। देवेन्द्र यादव नें भाजपा की 9 महीनों की रेखा गुप्ता सरकार की वायु और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता को लेकर 9 सवाल किये हैं उन्होंने पूछा दिल्ली विश्व की नम्बर वन प्रदूषित राजधानी कैसे बनी, राजधानी में 100 में से 15 मौत प्रदूषण के कारण क्यों हो रही है | प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान फेल क्यों हुआ |

हजारों करोड़ बर्बाद करने के बावजूद यमुना सफाई क्यों नही हुई | कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) को लेकर दिल्ली और कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न उठाने के बावजूद भी करदाताओं के खून पसीने के करोड़ों रुपये बर्बाद करके क्लाउड सीडिंग क्यों करवाई | भाजपा शासित हरियाणा, यूपी और राजस्थान और आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर पराली जलाने को रोकने के लिए समय रहते कदम क्यों नही उठाए | वाहनों से निकलने वाले धुएं, टूटी सड़कों और निर्माण के धूल कणों के प्रदूषण पर नियंत्रण क्यों नही किया? परिवहन व्यवस्था को सुधारने में नई इलेक्ट्रिक बसें लाने में पूरी तरह नाकाम।दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए कोई प्रभावी कदम क्यों नही उठाया तथा कूड़े के पहाड़ तीनों लैंडफिलों को बड़े-बड़े दावों के बावजूद अभी तक खत्म क्यों नही किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here