सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा मुख्यालय पर किया कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन नेताओं सहित बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

4 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

भाजपा मुख्यालय पर किया कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन नेताओं सहित बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

Advertisement

भाजपा मुख्यालय पर किया कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन नेताओं सहित बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

नई दिल्ली ( अश्वनी भारद्वाज ) : रामलीला मैदान रैली की अपार सफलता के बाद दिल्ली कांग्रेस नें आज एक बार फिर से अपनी ताकत का इजहार किया | आज बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया | प्रदर्शन में बड़ी तादाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से ले कार्यकर्ता शामिल रहे | जैसा हमने दो दिन पूर्व जिक्र किया था दिल्ली में कांग्रेस एक बार फिर से खड़ी होती दिखाई दे रही है |

रामलीला मैदान की विशाल रैली के बाद कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच चुका है ,कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता अब कांग्रेस के प्रोग्रामों में दिखने लगे है | कल देर रात प्रदर्शन की सूचना मिलने के बावजूद इतनी बड़ी संख्यां में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस वर्कर एक्टिव मॉड में आ चुके है | कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड के मामले पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट द्वारा सुनवाई करने से मना करने के बाद मोदी-शाह की बदले की राजनीति के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर एक जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

श्री यादव ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते में विश्वास रखते है। सत्य की जीत हुई है और मोदी सरकार की दुर्भावना और गैर कानूनी गतिविधियों का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। प्रदर्शनकारी हाथों में ‘‘मोदी झूठ की आंधी, सत्य सदा है गांधी’’, जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है’’ नारे लिखी तख्तियां लिए जब भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया। देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, एससी विभाग के चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया , डा0 योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, कुंवर करण सिंह, भीष्म शर्मा, विजय लोचव, आसिफ मौहम्मद खान, देवेन्द्र सेहरावत, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, राजकुमार जैन, दिनेश कुमार , आदेश भारद्वाज,लोकसभा आर्ब्जवर रोमेश सब्बरवाल , कमलकांत शर्मा, लक्ष्मण रावत, जगजीवन शर्मा, जिला ऑब्जर्वर डा0 पी0के0 मिश्रा, ईश्वर बागड़ी ,फरीद शाह ,अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष की आवाज को हमेशा दबाने का काम किया है, नेशनल हेराल्ड के झूठे में ईडी दर्ज मामले में कोई अभियोजन नही बनता था इसलिए इसे कोर्ट ने खारिज करके भाजपा को करारा जवाब मिला है। हम लगातार भाजपा पर जो आरोप लगा रहे थे वो कोर्ट ने अपने आदेश में साबित कर दिया है कि भाजपा बदले की भावना से सरकारी संस्थानों को इस्तेमाल करके द्वेष की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी जी की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए हर बलिदान देने को तैयार है। यह वही राहुल गांधी हैं, जिनके पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और एकता के लिए बलिदान दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *