सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रामलीला मैदान की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : भीष्म शर्मा

4 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

रामलीला मैदान की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : भीष्म शर्मा

Advertisement

रामलीला मैदान की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : भीष्म शर्मा

घोंडा में कांग्रेस की बैठक आज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : 14 दिसम्बर रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली ऐतिहासिक होगी ,रैली की कामयाबी के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव कड़ी मेहनत कर रहे हैं | यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं जिस तरह से जननायक राहुल गांधी देश भर में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसी तरह दिल्ली में देवेन्द्र यादव जमीन पर उतर मेहनत कर रहे है जिसके चलते पार्टी दिल्ली में मजबूत हो रही है | भीष्म शर्मा नें कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को ध्वस्त करने में लगी है | चुनाव के दौरान वोट चोरी के अनेक मामले साबित हो चुके है |

भाजपा अब जनता का आधार खो चुकी है केवल वोटों में हेराफेरी करके ही सत्ता में बनी हुई है | कांग्रेस पार्टी जनता की अदालत में इस मुद्दे को ला रही है और जनता भी अब समझ रही है वोट चोरी देश में सबसे बड़ा मुद्दा है | घोंडा विधानसभा के तहत भी इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सभा कल रखी गई है | भीष्म शर्मा नें घौंडा विधानसभा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कल शुक्रवार शाम 3 बजे एक सभा रखी है | यह सभा भीष्म शर्मा के आफिस बुध बाजार रोड पर रखी गई है | जिसमें डा पी के मिश्रा प्रभारी जिला बाबरपुर कांग्रेस , प्रभारी घौंडा विधानसभा मकदूम खान एवं अन्य पदाधिकारी आमंत्रित किये गए हैं |

Advertisement

भीष्म शर्मा कहते हैं किसी भी चुनाव में वोट चोरी विशेष तौर पर दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक भाई बहनों के वोट की होती है, जो कांग्रेस की ताकत और हमारा समर्थित वोट है। यह वर्ग वोट न डाल पाए, इसके लिए व्यवस्थित रुप से भाजपा पिछले 10-12 वर्ष से चुनाव आयोग के साथ सांठगांठ कर वोट चोरी कर रही है। राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के खिलाफ बहुत ही विस्तार पूर्वक सबूतों के साथ देश के सामने भाजपा की वोट चोरी को उजागर किया। यह चोरी कोई गलती से नही बल्कि सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर व्यवस्थित रुप से कर रही है। जिसका खुलासा हमने निगम उप चुनावों में भी किया कि कैसे एक ही वार्ड में एक ही व्यक्ति की फोटो के साथ 90 वोट बने हुए और इसके खिलाफ चुनाव आयोग ने कोई कार्यवाही नही की।

भाजपा ने खुलेआम विधानसभा चुनाव सहित निगम उप चुनावों में भी वोट चोरी के सहारे चुनाव जीता है। भीष्म शर्मा कहते हैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के तहत एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार दिया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में करते हुए देश के नागरिकों के वोट पर सैंध लगाकर लगातार वोट चोरी कर रही है, जिस रोक लगाना जरुरी है। क्योंकि देश और दुनिया में वोट चोरी उजागर होने के बावजूद भाजपा सरकार लगातार वोट चोरी करके केन्द्र और राज्यों की सत्ता पर काबिज हो रही है। 14 दिसम्बर की महारैली की भाजपा की जड़े उखाड़ फैंकेगी | भीष्म शर्मा कहते है वे जनता के बीच जा रहे हैं रैली को ले लोगो में भारी उत्साह है जो 14 दिसम्बर को देखने को मिलेगा जहां जनसैलाब कांग्रेस नेताओं को सुनने के लिए पहुंचेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *