सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Congress organization campaign Delhi: संगठन सृजन अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दिलाने का हिस्सा है : सुखदेव पांसे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Congress organization campaign Delhi: संगठन सृजन अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दिलाने का हिस्सा है : सुखदेव पांसे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र निर्माण विहार में कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे (एआईसीसी पर्यवेक्षक) एवं दिल्ली प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया , शिव भाटिया , जग जीवन शर्मा , की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सुमित शर्मा जिलाध्यक्ष कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी डॉक्टर नरेन्द्र नाथ पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार वरयाम कौर ,रतन सिंह पंवार अधिवक्ता विनीता सिंह, अनुज अत्रेय एवं वरिष्ठ नेतागण ज़िले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष निगम पार्षद पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों एवं पूर्व निगम पार्षद पूर्व निगम प्रत्याशी एवं जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों महिला कांग्रेस,,बी.एल.ए.वन ,माइनॉरिटी, युवा कांग्रेस , सेवा दल,मंडलम अध्यक्षों सहित बड़ी संख्उया में गणमान्पय लोग मौजूद रहे |

सुखदेव पांसे नें कहा कांग्रेस पार्टी की संवैधानिक तरीके से नेतृत्व चयन की यह प्रक्रिया कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक ताकत को मजबूत करती है, जहां कोई भी कार्यकर्ता बिना किसी दबाव के अपनी बात रख सकता है और यही कांग्रेस की खूबसूरती है। यह अभियान पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती बढ़ाने का हिस्सा है।

Advertisement

राजेश लिलोठिया ने कहा कि हमारी पार्टी की यह प्रक्रिया अन्य दलों से अलग है, क्योंकि यहां हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को पुनर्गठित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया जा सके। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के सफल क्रियान्वयन से पार्टी के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *