सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

पेट्रोल-डीजल-LPG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, राहुल ने सिलेंडर-बाइक पर चढ़ाई फूल माला

3 मिनट पढ़ें
पेट्रोल-डीजल-LPG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, राहुल ने सिलेंडर-बाइक पर चढ़ाई फूल माला

पेट्रोल-डीजल-LPG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, राहुल ने सिलेंडर-बाइक पर चढ़ाई फूल माला

Advertisement

पेट्रोल-डीजल-LPG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, राहुल ने सिलेंडर-बाइक पर चढ़ाई फूल माला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने पार्टी के ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान के तहत पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज संसद के निकट धरना दिया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहिए और किसी भी तरह की वृद्धि नहीं करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीबों व मध्य वर्ग के लोगों पर पड़ रही है।

विजय चौक पर कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना दिया

पार्टी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आरंभ होने से करीब डेढ़ घंटे पहले विजय चौक पर कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना दिया। इसमें राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Advertisement

‘सरकार हजारों करोड़ कमा रही लेकिन…’

वहीं, धरने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “महंगाई, खासकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में विरोध जता रही है। पिछले 10 दिनों में नौ बार बढ़ोतरी की गई है। सरकार इस वृद्धि से हजारों करोड़ रुपये कमा रही है। इसकी सबसे ज्यादा चोट गरीबों और मध्य वर्ग पर पड़ती है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रित करे और कीमतें बढ़ाना बंद करे।”

‘उद्योगपतियों के लिए गरीबों की जेब से पैसा निकालो’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत दोगुनी हो गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सरकार सिर्फ एक चीज कर रही है- गरीबों की जेब से पैसे निकालो और दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाओ। मालूम हो कि कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की गत शनिवार को हुई एक बैठक में फैसला लिया गया था कि कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी 31 मार्च से तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी। यह अभियान 7 अप्रैल तक चलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *