सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चुनावों के बाद देश को राहत पहुंचाएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
चुनावों के बाद देश को राहत पहुंचाएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : हाजी जरीफ

चुनावों के बाद देश को राहत पहुंचाएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : हाजी जरीफ

Advertisement

चुनावों के बाद देश को राहत पहुंचाएगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस चुनाव के दौरान जनता से घोषणा पत्र में जो वादे करती है उन्हें पूरा करती है | यह कहना है कबीर नगर से निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते है महंगाई और बेरोजगारी देश के बड़े मुद्दे हैं जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बड़ी प्रमुखता से रखा है | हाजी जरीफ कहते हैं  कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र ‘‘न्याय पत्र’’ पांच “न्याय और 25 गारंटियों” का एक व्यापक दस्तावेज है तथा भाजपा की तानाशाह सरकार से त्रस्त देश की जनता को चुनाव बाद राहत पहुंचाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति विशेष नही बल्कि देश की लगभग 95 प्रतिशत जनसंख्या के अधिकारों, हितों और जीविका को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा चुनाव में जीत के पश्चात केन्द्र में सरकार बनाने पर  हम 5 न्याय हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय में निहित देशवासियों के लिए 25 गारंटी तुरंत लागू करेंगे। हाजी जरीफ  ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी, मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन  पी. चिदंबरम और कांग्रेस महासचिव  के.सी. वेणुगोपाल द्वारा संयुक्त रुप से जारी कांग्रेस घोषणा पत्र में रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय पर विशेष ध्यान दिया है क्योंकि यह विषय युवाओं, महिलाओं सहित समाज के निचले स्तर तक से संबंधित है।

Advertisement

हाजी जरीफ  ने कहा कि हाथ बदलेगा हालात के उद्देश्य के साथ देश में कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के पश्चात घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे क्रमवार पूरे देश में लागू किए जाऐंगे। इन सभी योजनाओं को राजधानी दिल्ली में लागू करा जनता को लाभ पहुँचाने की जिम्मेदारी विशेष तौर पर प्रयास किया जायेगा, जैसा पूर्व में कांग्रेस ने अपने 15 वर्षों के शासन में कर के दिखाया था।

हाजी जरीफ  ने कहा कि केन्द्र सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी सरकार में 30 लाख खाली पड़ी सरकारी नौकरियों को घर जाना, अग्निपथ योजना खत्म करना , किसानों को एमएसपी को कानूनी रुप से लागू करना, खेती उत्पादन को जीएसटी मुक्त करना, किसानो के कर्ज माफी के लिए आयोग तथा युवाओं को 1 साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने की योजना तुरंत लागू, पेपर लीक के लिए कठोर कानून और स्नातक व डिप्लोमा धारी युवाओं को हुनरबं बनाने के लिए भत्ता देने का प्रावधान किया जाने से ग़रीब वर्ग लाभान्वित होगा ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *