कांग्रेस का घोषणा पत्र सही मायने  में न्याय पत्र है : गुरचरण सिंह राजू

0
52
कांग्रेस का घोषणा पत्र सही मायने  में न्याय पत्र है : गुरचरण सिंह राजू
कांग्रेस का घोषणा पत्र सही मायने  में न्याय पत्र है : गुरचरण सिंह राजू

कांग्रेस का घोषणा पत्र सही मायने  में न्याय पत्र है : गुरचरण सिंह राजू

नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारत देश के विकास और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र, जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू का। हमने  कांग्रेस के घोषणा पत्र पर गुरचरन सिंह राजू से  बातचीत की  जिसमें गुरचरन सिंह राजू ने कहा की कांग्रेस ने घोषणा पत्र को बनाते समय भारत देश और देश की जनता के विकास को सर्वोपरि रखा है।

गुरचरन सिंह राजू ने आगे बताया की कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हिस्सेदारी न्याय के तहत यह वादा किया है कि कांग्रेस पढ़ाई और चर्चा परिचर्चा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय स्थापित करेगी। गुरचरन सिंह राजू ने आगे बताया की कांग्रेस वरिष्ठ नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन (रेल और सड़क) में यात्रा छूट दोबारा लागू करेगी। गुरचरन सिंह राजू ने आगे बताया की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस राज्य सरकारों के परामर्श से केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या बढ़ाएगी। गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह वादा किया है की कांग्रेस राज्य सरकारों के सहयोग के साथ छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का एक नेटवर्क स्थापित करेगी। गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की सही मायनों में कांग्रेस का घोषणा पत्र न्याय पत्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here