सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता कार से जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोका और घेरकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि संजू को पांच गोलियां लगी हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। सूचना मिलने पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सकरी थाना क्ष्रेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी अपने तावाताल गांव के फार्म हाऊस से लौटकर बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में स्थित अपने घर जा रहा था। वो अभी बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास पहुंचा था। इसी दौरान 2 कार में कुछ बदमाश पहुंचे और स्पीड ब्रेकर के कारण धीमी हुई कार पर ताबड़तोड़ फायर किए। संजू गाड़ी चला रहा था यह हमलावर जानते थे, इसलिए उन्होंने ड्राइविंग सीट की ओर की खिड़की से सीधे संजू के सिर पर फायर किए। कार की दूसरी ओर की विंडो के शीशे भी टूटे हुए हैं, लिहाजा लग रहा है कि फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। 6 से अधिक फायर किए जाने की बात सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के खिलाफ बिलासपुर के अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, लूटपाट समेत 27 मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि बुधवार को वह अपने फार्म हाउस से कार से लौट रहा था तभी शाम करीब 4:15 बजे सकरी ओवरब्रिज के पास पीछे से आईं दो कार में सवार अज्ञात लोगों ने उस पर दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोपित इसका फायदा उठाकर भाग निकले। संजू के सिर पर तीन, पीठ पर दो और पसली के पास एक गोली लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आइजी बीएन मीणा, एसपी पारल माथुर, एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल आदि मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रोफेशनल शूटर्स ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *