सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, बताई प्राथमिकता

2 मिनट पढ़ें

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, बताई प्राथमिकता

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू के उम्मीदवारों ने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन किया. इसके साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी नामांकन किया है.

बिहार कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) ने बिहार विधानसभा सचिव कक्ष में राज्यसभा के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया. अखिलेश सिंह राज्यसभा दोबारा जा रहे हैं. नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील खान समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके साथ ही आरजेडी (RJD) से भोला यादव व अन्य नेता भी मौजूद रहे. वहीं, इस दौरान अखिलेश सिंह ने कहा कि संसद में बिहार की आवाज बुलंद करेंगे. संगठन को भी मजबूत करेंगे और बिहार में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे.

पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देता हूं- अखिलेश सिंह

नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी को ह्रदय से कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं. मुझ पर फिर से विश्वास जताया और बिहार की सेवा करने का मौका दोबारा दिया, मुझे दोबारा राज्यसभा भेजा जा रहा है. इसके लिए पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देता हूं. बता दें अखिलेश सिंह 2018 में पहली बार कांग्रेस से राज्यसभा सांसद बिहार से थे. कार्यकाल समाप्त हो रहा है. कांग्रेस कोटे से दोबारा राज्यसभा जा रहे हैं. बिहार में मंत्री रह चुके हैं. लोकसभा सांसद रहे हैं. केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं. आरजेडी से कांग्रेस में आए हैं. लालू यादव के बेहद करीबी हैं.

राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है

वहीं, बिहार से राज्यसभा की छह सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसमें जेडीयू और राष्ट्रीय जनता दल की दो-दो तथा बीजेपी और कांग्रेस की एक-एक सीट शामिल है. जिन सांसदों का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होगा, उनमें जेडीयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े, बीजेपी के सुशील कुमार मोदी, आरजेडी के मनोज कुमार झा और अशफाक करीम और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *