Home दिल्ली-एनसीआर कांग्रेस ने 12 एमसीडी वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन...

कांग्रेस ने 12 एमसीडी वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तैयारी के लिए बैठक की : देवेंद्र यादव

0
56
देवेंद्र यादव
कांग्रेस ने 12 एमसीडी वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तैयारी के लिए बैठक की : देवेंद्र यादव

कांग्रेस ने 12 एमसीडी वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की तैयारी के लिए बैठक की : देवेंद्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के आगामी उपचुनाव के लिए लोकसभा, जिला एवं विधानसभा पर्यवेक्षकों, विधानसभा और एमसीडी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों और संभावित उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में बुलाई। देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले नौ महीनों में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही और लोग अब बदलाव चाहते हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली भर में भाजपा विरोधी माहौल पनप रहा है और कांग्रेस निगम उपचुनाव को बड़े अंतर से जीतने का बेहतर मौका है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार पिछली भ्रष्ट आम आदमी पार्टी की सरकार से बेहतर साबित नहीं हुई। राजधानी की ज्वलंत समस्याओं और प्रमुख मुद्दों से निपटने का जो विधानसभा चुनाव में वादे किए उनको पूरा करने में विफल रही है। बैठक में मौजूद लोगों की बहुमत से राय थी कि कांग्रेस पार्टी निगम उपचुनाव वाले सभी वार्डों को प्रभावित करने वाले मुद्दों जैसे बिजली और पानी का संकट, स्वच्छता और प्रदूषण के मुद्दे, टूटी हुई सड़कें, घरों को गिराना, हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह मानदेय जैसे चुनावी वादों को पूरा न करना हमारा चुनावी एजेंडा और चर्चा का विषय होना चाहिए।

सत्ता में रहतेेे हुए भी जरुरतमंद लोगों के कल्याण और जरुरतों के लिए भाजपा द्वारा कुछ नही करने की नाकामी का भी व्यापक प्रचार करना होगा। बैठक में उपस्थित लोगों में देवेंद्र यादव के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, मुदित अग्रवाल, प्रशासनिक प्रभारी जतिन शर्मा,, जगजीवन शर्मा, डा0 नरेश कुमार, सहित सभी जिला अध्यक्ष, लोकसभा एवं जिला आर्ब्जवर भी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here