सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

श्यामलाल कॉलेज के बाहर टीम के साथ सुबह से शाम तक जमे रहे है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज कुमार जैन

3 मिनट पढ़ें
राज कुमार जैन

श्यामलाल कॉलेज के बाहर टीम के साथ सुबह से शाम तक जमे रहे है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज कुमार जैन

Advertisement

श्यामलाल कॉलेज के बाहर टीम के साथ सुबह से शाम तक जमे रहे है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज कुमार जैन

देवेन्द्र यादव ,डॉ.नरेंद्र नाथ भी पहुंचे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को ले कई साल बाद दिल्ली कांग्रेस जरूरत से ज्यादा सक्रिय दिखाई दी | मतदान के दौरान ज्यादातर कालेजों के बाहर कांग्रेस के छोटे से ले बड़े नेता ना केवल सक्रिय दिखे बल्कि जोर-शोर से अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाते दिखे | नारे केवल प्रत्याशियों के समर्थन तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि यमुनापार के कालेजों के बाहर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे कांग्रेस कार्यकर्ता दिन भर लगाते हरे |

श्यामलाल कालेज जहां दोनों शिफ्ट में मतदान हुआ वहां मेले जैसा माहौल दिख रहा था ,कांग्रस कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरह ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता भी जमकर नारेबाजी करते दिखे | भाजपा कार्यकर्ता भी विधार्थी परिषद के प्र्त्याशोयों के समर्थन में जमकर नारे लगा रहे थे | कोई टकराव नहीं हो इस पर स्थानीय पुलिस की पूरी नजर थी और भारी मात्र में कालेज के सामने पुलिस बल तैनात किया गया था |

Advertisement
राज कुमार जैन
श्यामलाल कॉलेज के बाहर टीम के साथ सुबह से शाम तक जमे रहे है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज कुमार जैन

बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार के नेत्रत्व में सैकडो की संख्या में कांग्रेस वर्कर सुबह सात बजे से ही कालेज के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे | श्री जैन नें सभी के लिए नाश्ते के साथ-साथ दोपहर के भोजन ,शीतल पेय तथा ठंडे पानी की व्यवस्था की हुई थी ,दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता पानी तथा भोजन वितरित करते देखे गए | कालेज दोनों शिफ्ट में चलता है लिहाजा पार्टी वर्कर देर शाम तक वहीं जमे रहे | र्कायकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अधक्ष देवेद्र यादव,पूर्व मंत्री डॉ,नरेंद्र नाथ पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज नें भी वहां काफी समय बिताया |

श्याम लाल कालेज की तरह यमुनापार के विवेकानन्द कालेज के बाहर भी माहौल गर्म था जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी टाडा में नारेबाजी करते देखे गए | महिला कालेज होने के नाते यहाँ महिलाओं की तादाद काफी रही | श्यामलाल कालेज के बाहर कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन के साथ दोनों शिफ्ट में डटे रहे |

जिनमे प्रमुख ,पूर्व विधायक अब्दुल रहमान, विधानसभा प्रत्याशी सुरेशवती चौहान,ईश्वर बागड़ी, निगम पार्षद हाजी जरीफ , विधानसभा प्रभारी पूर्व छात्र नेता अश्वनी भारद्वाज,संजीव शर्मा किसान , नत्थू नंबरदार,पूर्व पार्षद आसमा रहमान,अनिल गौतम,ब्लॉक प्रभारी राजीव शर्मा, पी पी सिंह, मुकेश गॉड ,सुनील पांचाल, नवीन चन्द्रा ,पूर्व निगम प्रत्याशी चौधरी अजीत गामड़ी , संजय गौड़ , ब्लॉक अध्यक्ष बाबा फरीद, नवीन शर्मा, करण धिकिया , कुलदीप भाटी, मुकेश पांचाल, प्रताप शर्मा, संजय वर्मा , देवानंद चौधरी, राकेश पारचा, मुख्तियारसिंह , राजकुमार शर्मा, बब्बू मलिक, परशुराम रावत,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चौधरी रोहताश, शहजाद , पुष्पेन्द्र शर्मा,श्याम बाबू ,विपिन हमरोल,,पप्पू मलिक,सुभाष चौहान, राम निवास पांचाल, भारत कौशिक , राजा पंडित , राजन शर्मा, आरिफ,अफरोज, जवाहर सिंह कुशवाह ,बेबी,बॉबी पांचाल,अंजुम,नीतू,इरफान,बी,डी शर्मा,बिट्टू, राजेंद्र खड्डू,ब्रह्म जी,रवि गौतम,जर्रार,सलीम,शिवा कौशिक,मंडलम अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,काशी राम डोगरा आदि मौजूद रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *