सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रो रही कांग्रेस मणिपुर को लेकर,सीएम सरमा बोले- ‘स्थिति में तेजी से हो रहा सुधार’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर को लेकर रोना रो रही कांग्रेस, सीएम सरमा बोले- ‘स्थिति में तेजी से हो रहा सुधार’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि हिंसाग्रस्त मणिपुर में दिन-प्रतिदिन स्थिति में सुधार हो रहा है और आने वाले 10 दिनों में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर का रोना रो रही है। हालांकि उनके अनुमान से उलट राज्य में शांति आ गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि हिंसाग्रस्त मणिपुर में दिन-प्रतिदिन स्थिति में सुधार हो रहा है और आने वाले 10 दिनों में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर का रोना रो रही है। हालांकि, उनके अनुमान से उलट राज्य में शांति आ गई है।

मणिपुर की स्थिति पर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

Advertisement

उन्होंने कहा मुझे लगता है कि मणिपुर की स्थिति में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है और मेरा मानना है कि अगले एक सप्ताह या 10 दिनों में और सुधार होगा। कांग्रेस मणिपुर का रोना रो रही है, जबकि अपेक्षाकृत शांति आ गई है। उन्हें उस समय कोशिश करनी चाहिए थी जब स्थिति खराब थी। तब उन्होंने मणिपुर के बारे में बात तक नहीं की।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम सरमा ने राहुल गांधी की मणिपुर की यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अब स्थिति सुधार हो रही है और मणिपुर लगभग सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है तो वह इसपर बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको गारंटी के साथ बता सकता हूं कि मणिपुर की स्थिति में एक महीने पहले की तुलना में सुधार हुआ है…स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *