सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कन्फर्म! दूसरे बच्चे को लंदन में जन्म देंगी अनुष्का शर्मा, जल्द होने वाली है डिलीवरी, इस खास शख्स ने बताई पक्की खबर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कन्फर्म! दूसरे बच्चे को लंदन में जन्म देंगी अनुष्का शर्मा, जल्द होने वाली है डिलीवरी, इस खास शख्स ने बताई पक्की खबर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से अपने दूसरे बच्चे को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच अब हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि पिछले लंबे समय से ये जोड़ी अपने दूसरे बेबी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. लेकिन अभी तक कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इन सबके बीच अब सोशल मीडिया से ये हिंट मिल रहा है कि कपल अपने सेकंड बेबी का वेलकम देश में नहीं बल्कि विदेश में करेंगे.

तो क्या लंदन में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी अनुष्का शर्मा?

दरअसल, बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया है. उन्होंने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बस अब कुछ दिनों में एक बेबी जन्म लेने वाला है. अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या वे अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनता है या फिर वह अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाएगा.’

Advertisement

इसी के साथ उन्होंने ये बताया है कि बच्चे का जन्म लंदन में होगा. वहीं हर्ष गोयनका के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. बता दें कि 2020 में विराट कोहली ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी. वहीं जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका कोहली है. हांलाकि, अभी तक कपल ने बेटी का फेस मीडिया में रिवील नहीं किया है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

वहीं अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. ये फिल्म जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *