सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘पठान’ के मुकाबले पहले दिन आधी कमाई भी नहीं कर पाई ‘फाइटर’, वॉर का भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, जानें- फर्स्ट डे कलेक्शन

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘पठान’ के मुकाबले पहले दिन आधी कमाई भी नहीं कर पाई ‘फाइटर’, वॉर का भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, जानें- फर्स्ट डे कलेक्शन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि पहले दिन ये फिल्म ‘पठान’ और ‘वॉर’ की आधी कमाई भी नही कर पाई है.

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित बड़े बजट की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ के साथ पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन शेयर की है. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी आज, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ‘फाइटर’ में ऋतिक-दीपिका सहित पूरी स्टार कास्ट की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है. इसी के साथ चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

‘फाइटर’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?

‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताई जा रही है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब जब ये सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. इन सबके बीच ‘फाइटर’ की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ रिलीज के पहले दिन 25 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.

हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत फेरबदल हो सकता है.

पहले दिन ‘पठान’ और ‘वॉर’ की आधी कमाई भी नहीं कर पाई ‘फाइटर’

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के मुताबिक, ‘फाइटर’ के पहले दिन 25 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है. ऐसे मे ये फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ‘वॉर’ और ‘पठान’ की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है. इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने 57 करोड़ से ओपनिंग की थी जिसमें हिंदी वर्जन में फिल्म ने अकेले 55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

2019 में आई ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ की पहले दिन की कमाई 53 करोड़ रुपये रही थी.

Advertisement

‘फाइटर’ पहले दिन 25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

एडवांस बुकिंग में भी पीछे रह गई ‘फाइटर’

बता दें कि 25 जनवरी 2024 यानी आज रिलीज हुई ‘फाइटर’ एडवांस बुकिंग के मामले में भी पठान से पीछे रह गई है. ‘पठान’ पिछले साल इसी दिन (25 जनवरी 2023) रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों के शुरुआती दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो

‘पठान’ ने पहले दिन के लिए हुई एडवांस बुकिंग में 32.01 करोड़ की कमाई कर ली थी

वहीं ‘फाइटर’ अपने शुरुआती दिन के लिए एडवांस बुकिंग से महज 8 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.

साल 2024 की सबसे बडी ओपनर बनने से भी चूकी ‘फाइटर’

‘फाइटर’ कमाई के मामले में तो ‘पठान’ और ‘वॉर’ से पीछे रह ही गई है वहीं ये फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनने से भी चूक गई है. बता दें कि साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड फिलहाल महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ के नाम है. गुंटूर कारम 12 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिलम ने अपने ओपनिंग डे पर 41.3 करोड़ का कलेक्शन किया था.

 ‘फाइटर’ स्टार कास्ट

‘फाइटर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं सपोर्टिंग कास्ट में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय सहित कईं नाम शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *