सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली में 2000 करोड़ की कोकीन बरामद, एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त

3 मिनट पढ़ें
2000 करोड़ की कोकीन

दिल्ली में 2000 करोड़ की कोकीन बरामद, एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त

दिल्ली के रमेश नगर इलाके में ग्राउंड फ्लोर पर बने एक छोटे से गोदाम से दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने करीब 200 किलो कोकीन बरामद की है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2000 करोड़ रुपये के आसपास है. दरअसल, ये पूरी बरामदगी हाल ही में बरामद 5000 करोड़ की ड्रग्स के मामले की जांच के दौरान हुई है.

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने महीपालपुर इलाके के एक गोदाम पर छापा मारकर 567 किलो कोकीन बरामद की थी. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 हजार करोड़ के आसपास थी. उस वक़्त पुलिस ने हिंदुस्तान में इस सिंडिकेट के सरगना तुषार गोयल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

लंदन में भेज गए थे दो लोग

सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स की इन दोनों खेप को दुबई में बैठे वीरेन्द्र बसोया ने भेजा था. इसके लिए लंदन से दो लोग भेजे गए थे. पहली 567 किलो कनसाइनमेंट को यूके के रहने वाले जितेंद्र उर्फ जस्सी ने तुषार गोयल के साथ डील किया तो वहीं रमेश नगर इलाके से बरामद इस 200 किलो कोकीन को यूके से आये एक दूसरे शख्स ने यहां रखवाया था.

पूछताछ में हुआ खुलासा

हाल ही में इस मामले में पुलिस ने हापुड़ से अखलाख नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी की. उससे पूछताछ के बाद यूके के इस दूसरे शख्स के बारे में स्पेशल सेल को जानकारी मिली. इस शख्स ने तिलक नगर से एक गाड़ी किराए पर ली थी. उस गाड़ी का जीपीएस लॉग चेक किया गया और इसी के जरिए पुलिस रमेश नगर के गोदाम तक पहुंची. ये शख्स वहां एक होटल में रुका लेकिन कल ही लंदन भाग गया.

थाईलैंड से होते हुए यूपी और वहां से दिल्ली पहुंचा कोकीन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोकीन मिडिल ईस्ट के रास्ते और थाईलैंड से होते हुए उत्तर प्रदेश के सड़क मार्ग से दिल्ली में लाई गई थी. अखलाख उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है. इस पूरे ड्रग्स सिंडीकेट में उसका अभी तक का रोल ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सामने आ रहा है.

इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि ये कोकीन मुम्बई, दिल्ली सहित और कहां-कहां जानी थी. किन पार्टियों के लिए मंगाई गई थी. क्या नए साल के जश्न और कई हाई प्रोफाइल आयोजन के लिए लाई गई थी? इन सवालों के जवाब दिल्ली पुलिस तलाश रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *