सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जीत आएगी गठबंधन प्रत्याशी कन्हैया कुमार के खाते में : श्रीदत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आप पार्टी मजबूती से खड़ी है गठ्बन्धन के साथ

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से चुनाव जीतेंगे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कन्हैया कुमार, ऐसा कहना है घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए श्री दत्त शर्मा ने कहा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से लोकसभा चुनाव जीतेंगे और उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की देश में भाजपा के द्वारा देश की जनता एवं विपक्ष के नेताओं के ऊपर किए जा रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से खड़ा है और इसी के तहत उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को विजयी बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की आगामी लोकसभा चुनावों में देश एवं विपक्ष के ऊपर दस वर्षों से अन्याय करने वाली राजनीतिक पार्टी भाजपा को न्याय का हक लेने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन इंडिया गठबंधन की एकता देखने को मिलेगी और इन आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपनी करारी हार से इस बात का भी पता चल जायेगा की अन्याय के ऊपर जीत हमेशा न्याय की होती है, झूठ के ऊपर जीत हमेशा सच की ही होती है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की एक तो दिल्ली में भाजपा के सातो सांसदों ने जनता के हित में विकास का एक कार्य भी नही किया और जब दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लानी शुरू कर दी तो अरविंद केजरीवाल की जनहित की राजनीति को रोकने के लिए भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के द्वारा गिरफ्तार करवा लिया लेकिन भाजपा वाले शायद यह भूल गए की अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाकर, भाजपा ने दिल्ली की जनता के क्रोध और गुस्से को बढ़ा दिया है और इसका परिणाम भाजपा को तब देखने को मिलेगा जब लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन भाजपा को अपनी करारी हार का सामना करना पड़ेगा। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की आगामी लोकसभा चुनावों में जीत इंडिया की होगी और पूर्ण बहुमत से होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *