सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, राष्ट्रीय भावना है : अमित शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, राष्ट्रीय भावना है : अमित शर्मा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आर्थिक जन समृद्धि को-ऑपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक सामान्य सभा आज गोकलपुरी स्थित सोसाइटी कार्यालय में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ | इस अवसर पर अमित कुमार शर्मा पूर्व आयकरआयुक्त एवं पूर्व अतिरिक्त आयुक्त निगम ,डॉ.एस पी सिंह , राम बिलास शर्मा , राकेश प्रधान ,सतीश सूर्यवंशी दिनेश कुमार , माया , विशंभर , गुड्डी देवीआदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर अमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ती है।

Advertisement

उन्होंने कहा “ थ्रिफ्ट और क्रेडिट सोसाइटी जैसी संस्थाएँ छोटी बचतों को बड़े बदलावों में बदलने की दिशा में कार्य कर रही हैं। आपकी हर छोटी बचत राष्ट्र की पूंजी निर्माण की एक ईंट है” उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे विविधता-पूर्ण देश में विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने प्रयासों को साझा उद्देश्य से जोड़े। इसी भावना को सहकारिता साकार करती है — “साथ मिलकर बढ़ना, साथ मिलकर समृद्ध होना।”प्रधानमंत्री के विज़न “सहकार से समृद्धि” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएँ आर्थिक राष्ट्रवाद को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने प्रबंधन समिति को पारदर्शिता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए बधाई दी और कहा — “समाज का विकास केवल अंकों और खातों से नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और सहभागिता से होता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों और प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *