Home मैं भी रिपोर्टर CNG Price Increase: महंगाई की मार झेल रही जनता का बजट बढ़ा...

CNG Price Increase: महंगाई की मार झेल रही जनता का बजट बढ़ा : अविशेक शर्मा

0
21

CNG Price Increase: महंगाई की मार झेल रही जनता का बजट बढ़ा : अविशेक शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 से 12 दिनों में चौथी बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं जिसके तहत पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए हो गई है। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपये प्रति किलोग्राम का बड़ा इजाफा कर दिया गया है। दिल्ली सहित देशभर में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के विषय पर बात करते हुए लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अविशेक शर्मा ने कहा कि देश की जनता हर तरफ से महंगाई की जबरदस्त मार झेल रही है, लोगों के घरों का बजट पूरी तरह से हिल गया है, गरीब व मध्यम वर्ग की जनता के घर चलने मुश्किल हो गए है, रोज की काम आने वाली चीजों को खरीदने से पहले लोग दो बार सोच रहे है, भारत देश अनौपचारिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश की जनता भयंकर अनौपचारिक आर्थिक संकट से जूझ रही है लेकिन भाजपा व नरेंद्र मोदी का अहंकार इतना बड़ा है कि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे क्योंकि वह अपने कुशासन का, अपनी कमजोरी का, अपनी विफलता का सच जनता के सामने स्वीकार नहीं करना चाहते। श्री शर्मा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की मार हर वर्ग की जनता को झेलनी पड़ती है, पेट्रोल व डीजल के महंगे होने से ट्रांसपोर्टेशन के दाम बढ़ते है जिस कारण से सब्जियां, फल व अन्य चीजें महंगी हो जाती है, बाजार में महंगाई बढ़ जाती है, लोगों के इस्तेमाल में आने वाली छोटी से बड़ी चीज, सभी के दामों में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसका परिणामस्वरूप हर एक चीज खरीदते वक्त जनता की जेब ढीली होती है। उन्होंने कहा कि देश बहुत बड़े अनौपचारिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है चाहे भाजपा सरकार इसे स्वीकार करे या ना करे और अगर अभी कोई सही कदम नहीं लिया गया तो आगे आने वाला समय भारत देश और जनता के लिए बहुत भयावह हो सकता है। अविशेक शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here