सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Yamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और उसकी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना की सफाई को लेकर विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से काम आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दिशा में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और नगर निगम के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने की पहल की जा रही है। यह कहना है दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवेश शर्मा का | प्रवेश शर्मा यमुना की सफाई को लेकर सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान भी है। इसकी स्वच्छता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और समय-समय पर नई योजनाएं तैयार कर उन्हें लागू करने की दिशा में काम कर रही है। प्रवेश शर्मा ने कहा कि यमुना में गिरने वाले नालों के पानी का शोधन, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना, गंदे पानी को नदी में जाने से रोकना तथा नदी के किनारों की सफाई जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि दिल्लीवासियों को भी नदी में कूड़ा, पूजन सामग्री और अन्य अपशिष्ट डालने से बचना चाहिए।उन्होंने यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि यमुना की सफाई को लेकर अब योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी पर विशेष जोर देना जरूरी है। सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वास्तविक परिणाम तभी दिखाई देगा, जब यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *