सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

CNG Price Hike: दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, 11 दिनों में 6 रुपये प्रति किलो महंगी हुई गैस

3 मिनट पढ़ें

CNG Price Hike: दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, 11 दिनों में 6 रुपये प्रति किलो महंगी हुई गैस

देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब सीएनजी उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। 26 मई से दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के अनुसार अब राजधानी में CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम लोगों, ऑटो चालकों और टैक्सी ड्राइवरों की चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा बढ़ोतरी के बाद Delhi में CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। यह 15 मई के बाद चौथी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया और 23 मई को फिर 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। अब 26 मई को दो रुपये और बढ़ने के बाद पिछले 11 दिनों में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। यहां बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा, टैक्सी, स्कूल वैन और निजी वाहन CNG पर चलते हैं। ऐसे में ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च तेजी से बढ़ रहा है। ऑटो और टैक्सी चालकों का कहना है कि बार-बार कीमत बढ़ने से उनकी रोजाना की आमदनी पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि किराया वही है, लेकिन ईंधन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बचत कम होती जा रही है। वहीं आम लोग भी घरेलू बजट पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंतित हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव भी ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की बड़ी वजह बन रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसका सीधा प्रभाव भारत समेत कई देशों में ईंधन की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार चौथी बार इजाफा हुआ था। अब उसके ठीक अगले दिन CNG की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात नहीं सुधरे तो ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *