सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सीएम नीतीश कुमार ने RJD से बनाई दूरी, लालू यादव का फोन नहीं उठाया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने RJD से बनाई दूरी, लालू यादव का फोन नहीं उठाया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आरजेडी से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं. खबर है कि उन्हें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर एनडीए से जुड़ सकते हैं. सियासी उठापटक से गुजर रहे बिहार से पल-पल नई जानकारी सामने आ रही है. इस बीच खबर है कि आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने नीतीश कुमार को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. सूत्र बताते हैं कि लालू यादव ने शुक्रवार शाम को नीतीश को फोन किया लेकिन वह फोन पर नहीं आए. साल 2017 में जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए थे तो नीतीश कुमार ने आखिरी समय पर लालू यादव को फोन किया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि ”आपका साथ यहीं तक था, अब हम विदा लेते हैं. आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.”

उधर, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी जो कि समाप्त हो गई है. जबकि जेडीयू ने 28 जनवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है जो कि सीएम नीतीश के आवास पर होगी. शुक्रवार को आरजेडी और जेडीयू के बीच की दूरी और तल्ख होती दिखी जब राज्यपाल द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित हाईटी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. उनकी पार्टी से केवल एक नेता आलोक कुमार मेहता आए और बीच में ही वापस चले गए.

Advertisement

तेजस्वी समेत आरजेडी के ये नेता रहे नदारद

जब तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी के बारे में नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ”जो नहीं आए उन्हें ही पूछिए.” राजभवन में एक कुर्सी पर तेजस्वी यादव के नाम वाली पर्ची लगाई गई थी जिस पर्ची को बाद में हटा दिया गया और उस पर जेडीयू के नेता अशोक कुमार चौधरी बैठ गए. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष से सीएम नीतीश बात करते हुए भी देखे गए. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी नहीं पहुंचे थे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में जलपान के आयोजन की परंपरा रही है और ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्तापक्ष के नेता इस तरह से नदारद रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *