सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

38 दलों के सवाल पर भड़के CM नीतीश, जीतन राम मांझी को लेकर कह गए बहुत कुछ

3 मिनट पढ़ें

NDA की बैठक में शामिल 38 दलों के सवाल पर भड़के CM नीतीश, जीतन राम मांझी को लेकर कह गए बहुत कुछ

विपक्ष और एनडीए की बैठक को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को बयान दिया. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी पर निशाना साधा.

बेंगलुरु में एक तरफ विपक्ष के नेताओं ने बैठक की तो दूसरी तरफ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए की बैठक हुई. वहीं, विपक्षी बैठक को लेकर मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने बयान दिया. वहीं, एनडीए (NDA) की बैठक को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए इशारों-इशारों में उन्होंने ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह लोग कह रहे हैं कि एनडीए में 38 दलों की बैठक हुई है तो उन्हें पार्टी का नाम भी तो बताना चाहिए कि कौन-कौन पार्टी है. हंसते हुए कहा उन्होंने कि उनमें सभी फालतू लोग, जिसको वे गिनती कर रहे हैं. जीतन राम मांझी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जिसे हमने निकाल दिया वे लोग एनडीए की बैठक में शामिल हुए हैं.

‘दो दिन का टाइम दिए थे’

नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की ओर इशारा करते हुए कहा हम तो उसे लाना ही नहीं चाह रहे थे, लेकिन आ गया तो हमने कहा कि ज्वाइन करो नहीं तो बाहर जाओ. वह अगर रहता तो फिर कहता की 23 तारीख की बैठक में हम भी जाएंगे और फिर हम लोग जो बात करते हैं. उस बात को वह बीजेपी बताता. हमने इसलिए कहा कि मर्जर करो या बाहर जाओ और हम दो दिन का टाइम दिए.

एनडीए की बैठक पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि इन लोग को एनडीए की याद कैसे आ गई. एनडीए 1999 में बना था, जब अटल बिहारी बाजपेयी थे. उस समय हमेशा एनडीए की बैठक होती थी, लेकिन यह लोग जब से आए हैं, एनडीए का नाम तक भूल गए है. कभी बैठक ये लोग करते थे क्या? अब हम लोग बैठक कर रहे हैं तो यह लोग भी दिखावे के रूप में बैठक कर रहे हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है. वहीं, सुशील मोदी के बयान पर नीतीश कुमार का ने कहा कि हम तो चाहते थे कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने, लेकिन काहे नहीं बीजेपी बनाया, ये पूछिए. सुशील मोदी अगर बन जाते तो शायद ये सब नहीं होता, लेकिन नहीं बनाया. अब वो कुछ कुछ बोलते रहते हैं, जिससे शायद कुछ मिल जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *