सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

सीएम केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती, कहा- ‘समय पर चुनाव क़र जीत कर दिखाइए, राजनीति छोड़ देंगे हम

2 मिनट पढ़ें
सीएम केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती, कहा- 'समय पर चुनाव क़र जीत कर दिखाइए, राजनीति छोड़ देंगे हम

सीएम केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती, कहा- 'समय पर चुनाव क़र जीत कर दिखाइए, राजनीति छोड़ देंगे हम

Advertisement

सीएम केजरीवाल की BJP को खुली चुनौती, कहा- ‘समय पर चुनाव क़र जीत कर दिखाइए, राजनीति छोड़ देंगे हम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी राजनीति छोड़ देगी. दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को पहले की तरह एक करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद उन्होंने ये टिप्पणी की है. केजरीवाल ने दिल्ली विधान सभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘अगर BJP एमसीडी चुनाव समय पर करवाती है और उन्हें जीत लेती है, तो हम राजनीति छोड़ देंगे.

आम आदमी पार्टी से घबरा गई सबसे बड़ी पार्टी

केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करके दिखाओ।’

Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विलय संबंधी विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले शहर में भाजपा और AAP के बीच सत्ता का संघर्ष और तेज हो गया है। दिल्ली नगर निगम (संशोधन विधेयक) को संसद के मौजूदा बजट सत्र में सदन में पेश किए जाने की संभावना है। यह संशोधन दिल्ली के तीनों नगर निगमों का आपस में विलय करके उन्हें एक बनाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *