सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

CM केजरीवाल दिल्ली में हुई हत्या पर बोले- ‘LG साहब और गृहमंत्री से गुजारिश है कि पुलिस को थोड़ा…’

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली में हुई हत्या पर CM केजरीवाल बोले- ‘LG साहब और गृहमंत्री से गुजारिश है कि पुलिस को थोड़ा…’

सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की लोगों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है.

दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़के ने एक लड़की पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. दरअसल, यह राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या है. वहीं लगातार दो हत्याओं के मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena)और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा करने की गुजारिश की है.

एबीपी न्यूज़ की खबर को सीएम ने किया ट्वीट

सीएम केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ की खबर पर ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये बेहद दुखद है. दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है. एलजी साहब और गृहमंत्री जी से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा एक्टिव कीजिए. दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है.’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक ऑरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर फरार हो गया. लड़की के शव के पास से एक लोहे की रॉड पड़ी मिली है. लड़की की उम्र 25 साल है. इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को विजय मंडल पार्क से एक कॉल के जरिए दोपहर 12 बजकर आठ मिनट पर मिली. कॉल के जरिए पुलिस को बताया गया कि पार्क में एक लड़की की लाश पड़ी है.

डीसीपी (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है. पीड़िता और आरोपी मौसेरा भाई-बहन हैं. लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था… इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया… लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था… इसलिए उसने आज यह अपराध किया… वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है से. आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है

वहीं बीती रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *