सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन पर भड़के सीएम भजनलाल शर्मा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछे ये 10 सवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा,  बताया 'हिंदू' कौन है? - rajasthan cm bhajanlal sharma retaliated on rahul  gandhi statement in parliament ...

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन पर भड़के सीएम भजनलाल शर्मा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछे ये 10 सवाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और अराजकता की ओर धकेलकर दलितों के आरक्षण को छीनना चाहती है. उन्होंने कहा कि जिस जम्मू कश्मीर की शांति के लिए राजस्थान के युवाओं ने बलिदान दिया, उस राजस्थान के लोगों के मन में आज कांग्रेस के प्रति गहरी नाराजगी है.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 (ए) को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां अमन, समृद्धि और सुरक्षा की नई इबारत लिखी है. जिसे कांग्रेस पाक पोषित परिवारवादी पार्टी से गठजोड़ कर देश के मणि मुकुट को फिर से अशांत करने पर तुली है. उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने वहां के युवाओं को गुमराह कर उनके हाथ में एके-47 थमाने का काम किया, उन पार्टियों का कांग्रेस समर्थन कर रही है. इससे कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी मंसूबे बेनकाब हुए है.

Advertisement

राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछे ये 10 सवाल 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर दागे 10 सवाल. क्या कांग्रेस ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के निर्णय का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ ‘एलओसी ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?

सीएम भजनलाल शर्मा ने पूछा है कि क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है? इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है. क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के वादे के साथ है? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएं?

उन्होंने पूछा- क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *