सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘दिल तेरे संग जोड़ियां’ का क्लिप लीक, नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखे किंग खान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म के गाने ‘दिल तेरे संग जोड़ियां’ का क्लिप लीक, नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखे किंग खान

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेडट हैं.

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जिसके बाद से फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है. जवान का एक गाना जिंदा बंदा हाल ही में रिलीज हुआ है. जो रिलीज होते ही वायरल हो गया था. ट्रेंडिंग लिस्ट में अभी भी इस गाने ने अपनी जगह बनाई हुई है. अब फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द आने वाला है. ये एक रोमांटिक गाना होगा. इस गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को फैरी पर शूट किया गया है.

जवान के दूसरे गाने का नाम दिल तेरे संग जोड़ियां है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. एक बार फिर अरिजीत के गाने पर शाहरुख खान रोमांस करते हुए नजर आएंगे. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख और नयनतारा रोमांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि दोनों वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहे.

Advertisement

फराह खान ने किया कोरियोग्राफ

कहा जा रहा है कि इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. वीडियो में दिल तेरे संग जोड़ियां गाना बजता सुनाई दे रहा है. साथ ही फराह खान के इंस्ट्रक्शन सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं. वह नयनतारा और शाहरुख खान को रोमांस करता देखना चाहते हैं.

जवान की बात करें तो ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल देखने को मिलने वाला है. उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं जवान में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है. ट्रेलर में दीपिका की झलक भी फैंस को देखने को मिली है. जिसे देखने के बाद लग रहा है कि उन्होंने शाहरुख की मां का किरदार निभाया है. जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *