सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

NFL CSR schools Delhi: स्वच्छ पेयजल सुविधा से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व राष्ट्र, निर्माण को मिला सशक्त बल : अमित शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

NFL CSR schools Delhi: स्वच्छ पेयजल सुविधा से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व राष्ट्र, निर्माण को मिला सशक्त बल : अमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) , भारत की अग्रणी यूरिया उत्पादक नवरत्न PSU कंपनी, ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत दिल्ली के निगम विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वॉटर कूलर एवं RO प्यूरीफायर स्थापित किए, जिनका उद्घाटन आज विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किया गया। यह सुविधाएं उस्मानपुर गर्ल्स स्कूल (-ब्रह्मपुरी), भजनपुरा गर्ल्स स्कूल (-भजनपुरा), गौतम विहार गर्ल्स स्कूल (-घोंडा) एवं यमुना विहार C4 गर्ल्स स्कूल (यमुना विहार) में स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में NFL के वरिष्ठ अधिकारीगण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों—छाया शर्मा (पार्षद, ब्रह्मपुरी), रेखा रानी (पार्षद, भजनपुरा) एवं प्रमोद गुप्ता (पार्षद, यमुना विहार) —तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक सुदृढ़ हुई। इस अवसर पर अमित कुमार शर्मा, , पूर्व अतिरिक्त आयुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्र के उत्थान में संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। NFL समाज को वापस कुछ देने की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, और उनके लिए स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की सुदृढ़ उपलब्धता उनके समग्र विकास की आधारशिला है।” उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहलें केवल सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण का हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से भावी पीढ़ी के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि NFL ने इसी क्रम में पूर्व में भी विद्यालयों में वॉल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत के संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित करते हुए जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा राष्ट्र निर्माण को सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *