सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहत फतेह अली खान के वायरल वीडियो पर बोलीं चिन्मई श्रीपदा- ‘मीठी आवाज से मिठास घोलने वाले ये लोग क्या ऐसा भी कर सकते हैं?’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहत फतेह अली खान के वायरल वीडियो पर बोलीं चिन्मई श्रीपदा- ‘मीठी आवाज से मिठास घोलने वाले ये लोग क्या ऐसा भी कर सकते हैं?’

इंडियन प्लेबैक सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने भी राहत फतेह अली खान के शागिर्द की पिटाई करने को लेकर रिएक्ट किया है. चिन्मई श्रीपदा ने अपने एक्स अकाउंट पर दो पोस्ट किए हैं.

राहत फतेह अली खान के अपनी शागिर्द को पीटने का मामला काफी आगे बढ़ गया है. पाकिस्तानी सिंगर ने अपनी इस हरकत पर सफाई पेश करते हुए भले ही माफी मांग ली है, लेकिन ये मामला बहुत वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना-अपना रिक्शन दे रहे हैं. इंडियन प्लेबैक सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने भी राहत फतेह अली खान के शागिर्द की पिटाई करने को लेकर रिएक्ट किया है.

चिन्मई श्रीपदा ने अपने एक्स अकाउंट पर दो पोस्ट किए हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने राहत फतेह अली खान का वो वायरल वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने शागिर्द को पीट रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘पब्लिक के सामने मीठे बोल बोलने वाले ये लोग, कोई कभी सोच भी नहीं सकता कि ये ऐसा भी कर सकते हैं.’

चिन्मई ने कही ये बात

चिन्मई ने आगे लिखा- ‘पहले सिर्फ कैमरे मौजूद होते तो जिन्हें हम जिन्हें तथाकथित महान समझते हैं, उनमें से ज्यादातर दूसरे लोगों के सामने उजागर हो गए होते कि वे असल में क्या थे.’ एक दूसरी पोस्ट में चिन्मई ने वो वीडियो शेयर किया है जिसमें राहत फतेह अली खान सफाई दे रहे हैं और शागिर्द से माफी मांग रहे हैं.

Advertisement

‘गुरुओं को उनके पद की ‘दिव्यता’ से….’

दूसरे वीडियो के साथ चिन्मई श्रीपदा ने लिखा- ‘यहां जो मकसद है, जब स्टूडेंट्स अच्छा परफॉर्म करते हैं तो टीचर उन पर प्यार बरसाते हैं और जब वे कोई गलती करते हैं तो सजा भी उतनी ही कठोर होती है. गुरुओं को उनके पद की ‘दिव्यता’ से सुरक्षा मिलती है, भले ही वे किसी भी आस्था/धर्म का पालन करते हों- उनके सभी अपराध, हिंसा,इमोशनल हैरेसमेंट से लेकर यौन शोषण तक, उनके ‘आर्ट’,’टैलेंट’ वगैरह वगैरह के लिए माफ कर दिए जाते हैं. इसे रोकने की जरूरत है.’

क्या है मामला?

बता दें कि बीते दिन राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वे अपने शागिर्द को चप्पल से पीटते दिखाई देते हैं. सिंगर बार-बार अपने शागिर्द से किसी बोतल के बारे में पूछते हैं और उसे मारते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद राहत फतेह अली खान ने इसपर सफाई दी थी और माफी भी मांगी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *