सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

विदेशी फंडिंग पर सख्त छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कहा, ‘NGO’s की आड़ में धर्मांतरण का खेल बंद हो’

2 मिनट पढ़ें
विदेशी फंडिंग

विदेशी फंडिंग पर सख्त छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कहा, 'NGO's की आड़ में धर्मांतरण का खेल बंद हो'

Religious Conversion In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विदेशी फंडिंग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि कई NGO विदेशी सहायता लेकर फीस का दुरुपयोग कर रहे हैं. हेल्थ, एजुकेशन के नाम पर धर्मांतरण का खेल होता है. ये उचित नहीं है और यह बंद होना चाहिए. सीएम ने कहा कि कई ऐसे NGO हैं जो NGO के नाम पर विदेशी सहायता लेते हैं. लेकिन इसका दुरुपयोग होता है. हेल्थ, एजुकेशन के नाम पर धर्मांतरण का खेल होता है. जो उचित नहीं है और यह बंद होना चाहिए.

इससे पहले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहला काम USAID को बंद करने का काम किया था. अब अमेरिकी करदाताओं की रकम का किस तरह से मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया गया. इसका खुलासा हो रहा है. छत्तीसगढ़ का भी नाता अब इस विवाद से जुड़ गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के एनजीओ को USAID के जरिए मिली मदद का इस्तेमाल धर्मांन्तरण के लिए करने का आरोप लगाया है. आज कई एजेंसियां इस तरह का काम कर रही हैं, जो हेल्थ-एजुकेशन के नाम पर पैसा विदेशों से प्राप्त करते हैं, लेकिन उसकी आड़ में यहां पर लोगों के बीच भ्रम फैलाकर, प्रलोभन देकर, चंगाई के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराते हैं, जो कतई उचित नहीं है. इसकी सही-सही जांच होनी चाहिए कि जिस मकसद के लिए इन एनजीओ को रकम दी जा रही है. उसके लिए रकम का इस्तेमाल हो रहा है कि नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *