सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कृष्णा नगर विधानसभा में छठ पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से : डॉ.अनिल गोयल

2 मिनट पढ़ें
डॉ.अनिल गोयल

कृष्णा नगर विधानसभा में छठ पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से : डॉ.अनिल गोयल

Advertisement

कृष्णा नगर विधानसभा में छठ पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से : डॉ.अनिल गोयल

* पूजा के लिए व्यवस्थित घाट बनाया जा रहा है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्ण नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गीता कॉलोनी श्मशान घाट यमुना घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण विधायक डॉ.अनिल गोयल नें किया । इस अवसर पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी की जाएँ। डॉ. अनिल गोयल ने कहा, “छठ पूजा हमारे आस्था और संस्कार का प्रतीक है।

हमारा संकल्प है कि श्रद्धालु माताओं-बहनों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण मिले। घाट पर समुचित सांस्कृतिक कार्यक्रम, चेंज रूम, पानी, खाने, सुरक्षा और स्वास्थ्य की सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।” निरीक्षण के दौरान सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ जल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, महिला व पुरुषों के लिए अलग चेंज रूम और पुलिस सहायता बूथ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डॉ गोयल ने कहा कि “यह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था कि यमुना घाट पर छठ महापर्व का आयोजन हो।

Advertisement

आज रेखा गुप्ता की सरकार उस संकल्प को साकार कर रही है। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता की आस्था की जीत है कि आज यमुना किनारे छठ पर्व मनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक श्रद्धा का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। डॉ गोयल का कहना है कि कृष्णा नगर विधानसभा की जनता इस बार छठ को भव्य तरीके से मनाने जा रही है। उनकी सुविधा के लिए यहां पर कई प्रकार की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। छठ की पूजा के लिए एक व्यवस्थित घाट बनाया जा रहा है जो अपने आप में काफी सुंदर और भव्य होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *