Home मनोरंजन Chhaava Box Office Collection Day 6: संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर...

Chhaava Box Office Collection Day 6: संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे विक्की कौशल, देखें ‘छावा’ का कलेक्शन

0
104
Chhaava Box Office Collection
Chhaava Box Office Collection Day 6: संभाजी महाराज बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे विक्की कौशल, देखें 'छावा' का कलेक्शन

Chhaava Box Office Collection Day 6: विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत रहे है. एक्टर ने संभाजी महाराज का किरदार निभाकर फैंस को अपना कायल कर लिया. ऐसे में ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज शानदार कारोबार कर रही है. फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘छावा’ के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक ‘छावा’ ने पहले दिन भारत में 33.1 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 39.3 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं तीसरे दिन 49.03 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

 

6 दिनों में किया इतना कलेक्शन
चौथे दिन भी विक्की कौशल की फिल्म 24.1 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 25.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. विक्की कौशल की ‘छावा’ ने छठे दिन अब तक (शाम 4 बजे) 9.18 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिनों में कुल 180.46 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

‘छावा’ की स्टार कास्ट
‘छावा’ को लक्ष्मण उतेकर ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा और विनीत कुमार भी अहम रोल में दिखाई दिए हैं.

विक्की और रश्मिका के पास पाइपलाइन में ये फिल्में
वर्कफ्रंट पर विक्की कौशल के पास ‘लव एंड वॉर’ है जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर दिनेश विजान की ‘महावतार’ में भी नजर आएंगे. वहीं रश्मिका मंदाना सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का हिस्सा होंगी दो की ईद 2025 पर रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा वे ‘थामा’ में भी दिखाई देंगीं. इस फिल्म में आयुष्माण खुराना लीड रोल में होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here