सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Chhaava Box Office Collection Day 3: ‘छावा’ से खुले विक्की कौशल के भाग्य, 3 दिन में बनी 100 करोड़ी! फिल्म ने आज तोड़े कई रिकॉर्ड

3 मिनट पढ़ें
Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection Day 3: 'छावा' से खुले विक्की कौशल के भाग्य, 3 दिन में बनी 100 करोड़ी! फिल्म ने आज तोड़े कई रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 3: छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को रिलीज हुए आज 3 दिन हो चुके हैं और 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने 3 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बना दिए हैं.

विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने दो दिनों में 70 करोड़ के ऊपर कमाई करके साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा की कमाई से जुड़े पहले दिन के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी फिल्म ने 2 दिनों में ही 72.40 करोड़ रुपये कमा लिए.

फिल्म ने आज 7 बजे तक 33.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और टोटल कमाई 105.77 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 

छावा ने तीन दिन में कमाए 100 करोड़ और तोड़ा ये रिकॉर्ड

छावा ने 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए स्काई फोर्स का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. अक्षय कुमार की स्काईफोर्स ने 100 करोड़ का आंकड़ा 8 दिनों में पार किया था. वहीं छावा ने इससे तीन गुना तेजी से कमाई करते हुए इस 100 करोड़ी आंकड़े को छू लिया है.

छावा ने तोड़ा विक्की कौशल का ही ये रिकॉर्ड

विक्की कौशल की जितनी भी फिल्में आई हैं उनमें से किसी भी फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो. इसके पहले उनकी सिर्फ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 35.73 करोड़ रुपये पहले वीकेंड में कमाए थे. इसके अलावा उनकी फिल्म राजी की ओपनिंग वीकेंड कमाई 32.94 करोड़ रुपये रही. छावा ने इनका रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है. अब ये फिल्म विक्की कौशल की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है.

छावा का बजट और स्टारकास्ट

छावा को कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 130 करोड़ में तैयार किया गया है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स के साथ अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह बड़े चेहरे भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए दिखे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *