सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Chhaava Box Office Collection Day 10: ‘छावा’ सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल, KGF जैसी फिल्म भी हुई पीछे

3 मिनट पढ़ें
Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection Day 10: 'छावा' सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल, KGF जैसी फिल्म भी हुई पीछे

Advertisement

Chhaava Box Office Collection Day 10: छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर बनी पीरियड ड्रामा फिल्म छावा साल 2025 की पहली बॉलीवुड और भारतीय फिल्म बन चुकी है जो सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है. फिल्म अब बहुत जल्द ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में भी शामिल होने वाली है.

विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग और लक्ष्मण उतेकर के कमाल के डायरेक्शन में बनी छावा आज अपने दूसरे वीकेंड के आखिरी दिन यानी सेकेंड संडे में एंट्री कर चुकी है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बना दिए हैं.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, छावा ने 9 दिनों में 293.41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के पिछले 9 दिनों का कलेक्शन और आज यानी 10वें दिन के शुरुआती आंकड़ों को जोड़कर फिल्म ने टोटल कितनी कमाई कर ली है, इसे आप नीचे टेबल पर देख सकते हैं.

बता दें कि आज के कलेक्शन से जुड़ा डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और 7:10 बजे तक का है. आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 33.1
दूसरा दिन 39.3
तीसरा दिन 49.03
चौथा दिन 24.1
पांचवां दिन 25.75
छठवां दिन 32.4
सातवां दिन 21.60
आठवां दिन 24.03
नौवां दिन 44.10
दसवां दिन 29.43
टोटल 322.84

View this post on Instagram

A post shared by Pen Movies (@penmovies)

 

छावा बनी 300 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री लेने वाली 8वीं फिल्म

Advertisement

छावा 10वें दिन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही उन टॉप 10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने सबसे तेज 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पुष्पा 2 (5 दिन), दूसरे नंबर पर जवान (6 दिन), तीसरे नंबर पर पठान और एनिमल (7 दिन), चौथे नंबर पर गदर 2 (8 दिन) और पांचवें नंबर पर स्त्री 2 (9 दिन) है.

बाहुबली 2 ने 10वें दिन ये आंकड़ा पार किया था. अब इसके साथ छावा ने भी इस लिस्ट में 10वें दिन ही ये आंकड़ा पार करते ही 6वें नंबर पर आ गई है. बता दें कि यश की फिल्म केजीएफ 2 को ये आंकड़ा पार करने में 11 दिन का समय लगा था.

छावा ने तोड़ा पुष्पा 2 को

कमाल की बात ये है कि छावा ने पुष्पा 2 को 9वें दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे कर दिया है. जहां छावा ने नौवें दिन 44.10 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं पुष्पा 2 इस दिन 36.4 करोड़ रुपये कमाए थे. अब इंतजार इस बात का है कि क्या फिल्म 10वें दिन भी कमाई में कोई नया रिकॉर्ड पाएगी.

छावा की स्टारकास्ट और बजट

छावा को करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में इसका ढाई गुना निकाल लिया है. फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और अक्षय खन्ना भी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *