सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह,तो नाराज हुए फैंस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे जाहिर की नाराज़गी

12 जुलाई से टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में मिली हार के बाद टीम इंडिया की बहुत आलोचना हुई थी।

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम के स्क्वाड (BCCI Announced Tean India ODI and Test Squad vs WI) का ऐलान कर दिया है. 12 जुलाई से टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में मिली हार के बाद टीम इंडिया की बहुत आलोचना हुई थी, जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे थे. अब टेस्ट और वनडे टीम के स्क्वाड के ऐलान के बाद ये साफ़ हो गया है की इन दोनों की फॉर्मेट की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे और टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे उपकप्तान की भूमिका में नज़र आएंगे.

इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड से चेतेश्वर पुजारा को बाहर रखने की वजह से उनके फैंस काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैं और वो लगातार पुजारा के रिकार्ड्स और गाबा में खेले गए उनकी पारी को याद करने हुए उनके लिए ट्वीट (Tweet) कर रहे हैं. दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा की खराब बल्लेबाज़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका ना मिलने की वजह बता रहे हैं.

Advertisement

टेस्ट टीम में पहली बार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बरसने वाले युवा यशस्वी जयसवाल को जगह मिली है. अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह उमेश को चुनने के फैसले की काफी आलोचना हुई. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami Rest vs WI) को भी सीरीज के लिए आराम दिया गया है और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है.

तेज गेंदबाजी विभाग में, जयदेव उनादकट ने अपना स्थान बरकरार रखा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भारत से पहली बार टीम में शामिल किया गया है. जब बल्लेबाजों की बात आती है, तो यशस्वी जयसवाल को इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम दिया गया क्योंकि उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रतियोगिता जीतने के बाद रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में नामित किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *