सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

माफिया अतीक-अशरफ हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल, 2000 पन्नों की केस डायरी, 56 पेज का आरोपपत्र दाखिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल, करीब 2000 पन्नों की केस डायरी

प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 15 अप्रैल को हमलावरों ने अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी.

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई. मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है. शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. इसके अलावा तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है. 15 अप्रैल को प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और अशरफ की हमलावरों ने हत्या कर दी थी.

SIT के अलावा न्यायिक आयोग का भी गठन किया था

Advertisement

राज्य सरकार ने अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए एसआईटी के अलावा न्यायिक आयोग का भी गठन किया था. बता दें कि इससे पहले एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) 90 दिनों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के साथ जल्द ही अपनी चार्जशीट दाखिल कर सकती है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि 15 जुलाई तक अदालत में दाखिल किया जाएगा.

हमलावरों के पड़ोसियों के बयान लिए गए- सूत्रों

पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एसआईटी ने गहन जांच की और तीनों हमलावरों के पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान लिए. इन बयानों के आधार पर आरोपपत्र में हमलावरों को ‘आक्रामक’ बताया गया. कथित तौर पर हमलावरों के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गोगी और सुंदर भाटी गिरोह जैसे आपराधिक गुटों से भी संबंध थे और पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ की सनसनीखेज हत्याओं के पीछे का मकसद प्रसिद्धि और पैसा कमाना था. अधिकारियों ने कहा, “उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक की मीडिया कवरेज देखने के बाद हमलावरों ने उसे खत्म करने और अपने लिए बड़ा नाम कमाने की योजना बनाई.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *